धनबाद: तापमान में हुई बढ़ोतरी, ठंड से नहीं मिली राहत
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के तापमान में 20 जनवरी शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 25 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 10 डिग्री पर पहुंच गया. हालांकि अभी भी जिले का तापमान न्यूनतम स्तर के करीब बना हुआ है, जिससे लोग ठंड से परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी.

Leave a Comment