Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी में विचार प्रतियोगिता में मैथन के ऋषभ कुमार को पहला स्थान

 

स्थापना दिवस समारोह में मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार

Maithon : डीवीसी की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ पर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में कॉरपोरेट स्तर पर आयोजित विचार प्रतियोगिता सेकेंड फेज में मैथन परियोजना के प्रबंधक (सिविल) ऋषभ कुमार दुग्गर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. प्रतियोगिता का विषय था "डीवीसी में नेट जीरो उत्पादन की दिशा में भविष्य का विश्लेषण". सेकेंड फेज की प्रतियोगिता में दस टीमें फाइनल में पहुंची थीं, जिसमें ऋषभ कुमार को पहला स्थान मिला. मुख्यालय में 7 जुलाई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह में ऋषभ कुमार को 50 हजार रुपए व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया जाएगा. विचार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन के आधार पर कर्मचारियों को लीक से हटकर सोचने व पहचान की समस्याओं व समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-plant-saplings-on-the-dividers-of-national-highways-dc/">बोकारो

: राष्ट्रीय राजमार्गों के डिवाइडर पर पौधरोपण कराएं- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही