Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चासनाला निवासी ऋषभ ओझा बने जी 20 सम्मेलन में लाइजनर अधिकारी

Jharia : झरिया (Jharia)  कोयलांचल का नाम देश विदेश तक पहुंचाने का काम किया है चासनाला निवासी ऋषभ ओझा ने. उनका चयन जी 20 सम्मेलन में लाइजनर अधिकारी के रूप में हुआ है. जी 20 सम्मेलन में चयनित होने से परिजन, मित्र एवं क्षेत्रवासी गर्वित हैं. पूरे झरिया क्षेत्र में खुशी की लहर है. बता दे कि डिनोबिली डिगवाडीह एवं सेंट जेवियर कालेज रांची से पास आउट और वर्तमान में राची में लॉ का विद्यार्थी ऋषभ स्कूल जीवन से ही बहुप्रतिभा सम्पन्न है तथा जिलास्तरीय वालीबॉल का सफल नेत्तृत्व कर चुका है. गायक के रूप में भी राजधानी राची में एक परिचित नाम है. चासनाला गांव निवासी प्रवीर ओझा और चित्रा ओझा कनिष्ठ पुत्र ऋषभ के चयनित होने से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही