Search

 
 
 

धनबाद : राजद ने स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार की नीतियों पर किया प्रहार

 

सब समझ चुकी है जनता, 2024 के चुनाव में सबक सिखाएगी :  तारकेश्वर यादव

Dhanbad : राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) ने 5 जुलाई को बसंत विहार स्थित अपार्टमेंट में पार्टी का 27 वां स्थापना दिवस मनाया. समारोह की शुरुआत राजद के जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने झंडोत्तोलन एवं केक काटकर की. इस अवसर पर राजद के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे. कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत, नीति एवं नियमों के बारे में बताया गया. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वादाखिलाफी कर रही है. हमेशा जनता से किए गए वादे भूल जाती है. यह सरकार लोगों को ठगने का काम कर रही है. लोग महंगाई से परेशान हैं. भाजपा सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की संपत्ति को बेचने में लगी हुई है, तो उन्हें जनता की तकलीफ कैसे नजर आएगी. देश में बेरोजगारी भी चरम पर है. उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है. आम जनता इस बात को पूरी तरह समझ चुकी है. 2024 के चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी. कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने सफलतापूर्वक अपने 27 वर्षों का सफल पूरा कर लिया है. आगे पार्टी बुलंदियों को छुएगी. उन्होंने कहा कि सभी सदस्य पार्टी की मजबूती के लिए रणनीति तैयार करेंगे, जिससे संगठन को और अधिक बल मिलेगा. समारोह में मुमताज कुरेशी, विनोद यादव, बृजेंद्र सिंह, सुरेश रावत, विनय सिंह, विक्रम प्रसाद, तारापदो, प्रभात कुमार, सत्येंद्र कुमार, आरएन सिंह, खूबलाल चौधरी, प्रसिद्ध राम, प्रदीप पाल, राजू यादव, संजय यादव, मुनेश्वर यादव, विनोद पासवान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही