Search

 
 
 

धनबाद: गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वालों में आगे है राजद : तारकेश्वर यादव

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झरिया के जामाडोबा स्थित शास्त्री नगर में 23 जून गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के झरिया नगर अध्यक्ष पन्ना लाल यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. भारी संख्या में लोगों ने  राजद की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, बिनोद पासवान, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कार्यालय प्रभारी प्रदीप पाल, प्रदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

 गली गली में बनाया जाएगा राजद का सदस्य

इस मौके पर अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान पार्टी को मजबूत करने में सहायक होगा. उन्होंने कहा कि देश में गरीबों की बात रखने वाला,  उनके हक की लड़ाई लड़ने वाला कोई नेता है तो वह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव हैं. नतीजा है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर परेशान किया जा रहा है. परंतु अब ऐसा नहीं होगा. अब गली गली में राजद के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सुप्रीमो के हाथ को मजबूत किया जाएगा.

 अग्निपथ योजना वापस ले मोदी सरकार

उन्होंने कहा कि राजद की सरकार में माफिया राज और तानाशाही बिल्कुल नहीं चलेगी. इसलिए राजद की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाएं. उन्होंने अग्निपथ योजना के बारे में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. युवा बेरोजगार हो रहे हैं, जिससे देश की हालत गंभीर हो रही है. मोदी सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-attempt-to-set-fire-to-tire-shop-of-jamadoba-market-major-incident-averted/">धनबाद

: जामाडोबा बाजार की टायर दुकान में आग लगाने का प्रयास, बड़ी घटना टली [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही