Search

धनबाद : मांगें पूरी नहीं होने पर राजद ने दी तालाबंदी की चेतावनी

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चिरकुंडा नगर परिषद को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजद का एक प्रतिनिधिमंडल 24 जून शनिवार को राजद नेत्री सुनीता सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय पहुंचा. यहां कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मौके पर राजद नेत्री सुनीता सिंह एवं युवा राजद जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों भी नगर परिषद कार्यालय में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया था. उस समय अधिकारियों ने जल्द मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ. इसलिए राजद ने पुनः चेतावनी मांग पत्र सौंपा है. नेताद्वय ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर हमारी मांगों पर काम नहीं हुआ, तो राजद के बैनर तले चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. हमने पिछले दिनों चिरकुंडा शहीद चौक एवं नगर परिषद के समक्ष बने फाउंटेन को दुरुस्त करने,  क्षेत्र में साफ-सफाई व फॉगिंग मशीन को नियमित रूप से चलाने,  क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने,  मॉडल शौचालय की मरम्मत कर सुचारू रूप से चालू करने तथा जगह-जगह लाइट लगाने को लेकरर मांग पत्र सौँपा था, परंतु उस पर कोई पहल नहीं हुई. इस बार पूर्व की मांगों के साथ मानसून को ध्यान में रखते हुए नाली एवं झिलिया नदी की सफाई करने  की मांग रखी गई है. मौके पर युवा राजद मो. सोनू खान, नवाब सिद्धिकी, लालबाबू यादव, उपेंद्र यादव, हरेराम यादव,  मो.जॉनी खान,  मो. मेहराब खान, विक्रांत मिश्रा, अजीत सिंह, सुनील रजक, दीपक सिंह, संतोष अग्रवाल, विक्की साव, कृति नारायण अग्रवाल, कुमार फाल्गुनी महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-atmosphere-is-sad-after-the-dead-body-of-the-youth-reached-sinidih/">धनबाद

: सिनीडीह में युवक का शव पहुंचने से माहौल गमगीन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//