Nirsa : निरसा (Nirsa) बिहार में महागठबंधन के तहत नीतीश व तेजस्वी की सरकार बनने की खुशी में बुधवार 10 अगस्त को देर शाम चिरकुंडा शहीद चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए तथा एक दूसरे को मिठाई खिला कर व गुलाल लगाकर बधाई दी. मौके पर राजद की धनबाद जिला महासचिव सुनीता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो तेजस्वी यादव पर अपना विश्वास जताया है, इसके लिए उनके आभारी हैं. उन्होंने कहा कि लालू जी ने जैसे बिहार का सपना देखा था, वह अब उनके पुत्र तेजस्वी एवं नीतीश के नेतृत्व में साकार होगा. मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता सहित राजद युवा जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा,लालबाबू यादव, अब्दुल्लाह हुसैन,सोनू खान,राजन यादव,डोमन सिंह,किशोरी यादव,मोहन यादव, हरेराम यादव,आनंद महतो,उपेंद्र यादव, सोहैब अख्तर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार
Last Updated: Aug 11, 2022 12:00 AM (IST)