Search

 
 
 

धनबाद: चिनप से सकारात्मक वार्ता के बाद राजद का धरना समाप्त

 
Maithan : मैथन (Maithan)   चिरकुंडा नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष राजद का धरना कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कर्मकार के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद 16 मार्च गुरुवार को समाप्त हो गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने राजद नेताओं को लिखित आश्वासन दिया कि 11 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने राजद नेताओं को आश्वस्त किया कि नगर पर्षद चौक एवं शहीद चौक के पास बने फाउंटेन को 20 दिन के अंदर शुरू करा दिया जाएगा. इसके लिए जेई को आदेश निर्गत कर दिया गया. सामुदायिक शौचालय की तकनीकी समस्या भी दूर कर ली जाएगी. विभिन्न वार्डों में लाइट व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है. चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग पर नप के अधिकारी ने बताया कि यह बात बोर्ड में प्रस्तावित है. नगर विकास विभाग से राशि आवंटित होते ही सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. मौके पर बिट्टू मिश्रा, सुनिता सिह, सोनू खान, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही