Search

 
 
 

धनबाद : आरएनएसएमसीए ब्लू की नेताजी क्रिकेट कोचिंग अकादमी पर शानदार जीत

 
Maithon : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से सोमवार को रामनाथ सिंह मेमोरियल इंटर कोचिंग कैम्प अंडर 14 लीग क्रकेट मैच शुरू हुआ. ईसीएल मुगमा क्षेत्र के प्रभात स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में रामनाथ सिंह मेमोरियल क्रिकेट अकादमी (आरएनएसएमसीए) ब्लू मुगमा ने शानदार जीत दर्ज की. आरएनएसएमसीए ब्लू ने कप्तान गुरप्रीत सिंह की 146 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत नेताजी क्रिकेट कोचिंग अकादमी को 244 रन से हरा दिया. गुरप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. आरएनएसएमसीए ब्लू ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान गुरप्रीत सिंह ने 102 बाल पर 21 चौकों की मदद से 146 रन बनाए. प्रियांशु पासवान ने 40 और समर्थ कुमार ने 34 रन का योगदान दिया. नेताजी क्रिकेट कोचिंग अकादमी के यश प्रताप ने 2, जबकि नारायण कुंभकार, लकी व अंशुमान ने एक-एक विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी नेताजी क्रिकेट कोचिंग अकादमी के सभी खिलाड़ी 16 ओवर में मात्र 59 रन पर ही आउट हो गए. नारायण कुंभकार के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक पार नहीं कर सका. आरएनएसएमसीए ब्लू की ओर से प्रियांशु पासवान व प्रशांत पासवान ने तीन-तीन, जबकि अंश महतो व अभिनव शर्मा ने एक-एक विकेट लिया. यह भी पढ़ें : तमाड़">https://lagatar.in/infiltrators-are-grabbing-the-jobs-of-youth/">तमाड़

में अमित शाह ने कहा- युवाओं की नौकरी हड़प रहे घुसपैठिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही