Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अवैध कब्जा हटाने के बाद रास्ता बंद, जिप सदस्य ने डीसी व डीआरएम से की शिकायत

Maithon : कुमारधुबी फ्रेट कॉरिडोर के लिए आसनसोल रेल मंडल की ओर से मैथन के नया नगर से अवैध कब्जा हटाये जाने के बाद ग्रामीणों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है. इससे लोगों में नाराजगी है. जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने को नया नगर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी.कुरैशी ने तत्काल धनबाद डीसी और आसनसोल डीआरएम को ट्वीट कर ग्रामीणों की परेशानी से अवगत कराया. डीआरएम से मदद का आग्रह किया. साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मंगलवार को जेसीबी मंगवा कर रास्ता बनवाया जायेगा. कुरैशी ने कहा कि एग्यारकुण्ड सीओ अमृता कुमारी ने ग्रामीणों की मदद के लिए कोई पहल नहीं की है. मौके पर इंद्रदेव यादव, विनोद यादव, रिंकू श्रीवास्तव, विपिन सिंह, सूरज पासवान, पप्पू प्रसाद, मनोज सिंह, सुधारी यादव, कुंदन यादव व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही