Search

 
 
 

धनबाद: सिटी सेंटर से मेमको मोड़ तक सड़क बनी जानलेवा

 

रानीबांध में दोनों ओर से चलना मुश्किल, जगह-जगह खोद दिये गए हैं गड्ढे

Dhanbad : सिटी सेंटर से बरवाअड्डा की ओर जा रहे हैं तो सावधान रहें. सावधानी हटी कि दुर्घटना घटी. जगह जगह बने गड्ढे और खरोंची गई सड़क से दुर्घटना की आशंका बहुत बढ़ गई है. इसी रास्ते पर बन रहे दो क्रॉस ड्रेन ने भी आवागमन को बाधित कर रखा है. निर्माणाधीन क्रॉस ड्रेन के कारण सड़क दोनों तरफ मात्र पांच पांच फीट की रह गई है. इधर गेल कंपनी ने भी जगह जगह गड्ढे खोद कर परेशानी बढ़ा दी है.

  किस जगह क्या है सड़क की स्थिति

सिटी सेंटर से मेमको मोड़ की ओर बढ़ते ही सबसे पहले माधुरी पैलेस के कोने, एलआईसी बिल्डिंग के सामने, सिम्फ़र गेट पर व धैया में गेल कंपनी ने गड्ढे खोद कर उसे खुला छोड़ दिया है. धैया में करीब 200 फीट सड़क व प्रभातम मॉल के आगे 100 फीट सड़क इस कदर खरोंची गई है, जिससे दुपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना की संभावना बहुत बढ़ गई है. धैया एचडीएफसी बैंक के समीप सड़क पर गड्ढे भी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं.

      रानीबांध में दोनों ओर से आवाजाही मुश्किल

[caption id="attachment_757379" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ranibandh-gaddhe-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> रानीबांध में सड़क की बाईं ओर बने गड्ढे[/caption] रानीबांध में जलजमाव की समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. हर बार किसी वीआईपी के आने से पहले इसकी मरम्मत करा दी जाती है, फिर उनके जाते ही सड़क की दुर्दशा हो जाती है. सड़क की बाईं ओर इतने गड्ढे हो गए हैं कि उसकी पहचान ही मिट गई है. दाई जलजमाव ऐसा है कि गाड़ियां तो घुस कर पार भी हो जा रही हैं, पैदल चलने वालों को नाली के गंदे पानी से होकर ही जाना पड़ता है.

  चल रहा है निर्माण कार्य: कार्यपालक अभियंता

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दिनेश प्रसाद का कहना है कि श्रमिक चौक से बरवाअड्डा तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. सड़क को खंरोच कर ही उस पर नई सड़क बनाई जाती है. अभी निर्माण कार्य प्रगति पर है. काम पूरा होते ही सारी समस्या का समाधान हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही