Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  गोफ़ में जमींदोज तीन महिलाओं की घटना के विरोध में चक्का जाम, वार्ता विफल

Advertisement
Advertisement
तीनों के शवों को रखकर ग्रामीण आश्रित को नियोजन व मुआवज़ा देने की कर रहे मांग
Katras : गोन्दूडीह में रविवार 17 सितम्बर को गोफ मे जमींदोज तीनों महिलाओं का शव बरामद कर लिया गया है. मंगलवार 19 सितंबर को घटना के विरोध में और मृतक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर ईस्ट बसुरिया ओपी में ग्रामीणों की जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारीयों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई. देर शाम तक चली बैठक में की निष्कर्ष नहीं निकल पाया. इधर घटना के विरोध में धोबी कुल्ही के ग्रामीणों ने शव को रखकर नियोजन, पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर आउटसोर्सिग का चक्का जाम कर दिया है. वार्ता में ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी उदय कुमार रजक, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति शामिल थे. ग्रामीण मृतकों के परिवार को बीसीसीएल मे नौकरी के साथ उसके आश्रित को 20 लाख रुपये मुआवज़ा देने की मांग कर रहे हैं. बीसीसील की ओर से वार्ता में पहुंचे एरिया 6 के महाप्रबंधक मांगों पर अमल करने में असमर्थता जताई. यह">https://lagatar.in/dhanbad-retired-mada-worker-ruplal-das-dies-in-road-accident/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त माडा कर्मी रुपलाल दास की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही