Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के दूसरे दिन मुआवजा के लिए किया रोड जाम

Advertisement
Advertisement

जोड़ापोखर पुलिस ने ट्रांपोर्टर से वार्ता कराने का दिया आश्वासन तो हटे लोग

 Jorapokhar : फुसबंगला में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समीद खान की मौत के दूसरे दिन शनिवार 26 अगस्त को आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक झरिया सिंदरी मुख्यमार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया. जोड़ापोखर पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्टर एवं ट्रक मालिक को थाना बुलाने की पहल पर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया. सुबह स्थानीय लोगों ने आठ बजे जामाडोबा भौरा मुख्यमार्ग को एक घंटा के लिए जाम कर दिया. इसके बाद लोग ने वहां से जाम हटाकर भागा रेलवे साइडिंग पहुंच गए, जहां उन्होंने ट्रक चालक को साइडिंग से ट्रक हटाने को कहा. उन्हें कहा गया कि जबतक मुआवजा का फैसला नहीं हो जाता है, तबतक ट्रक साइडिंग में नहीं लाएं. सभी फुसबंगला चौक पर 10 बजे पहुंचे व झरिया-सिंदरी मुख्यमार्ग को जाम कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही