Search

 
 
 

धनबाद : ‘रूआर’ बच्चों के नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम : बीडीओ

 
बाघमारा में प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन Katras : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत मनरेगा भवन में मंगलवार 27 जून को स्कूल रूआर-2023 की प्रखंड स्तरीय कार्यशाला बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई. मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष समेत प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक हुए. कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्कूल रूआर-2023 सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है. बच्चों को स्कूल से जोड़ने की कड़ी है. स्कूल में उनके नामांकन और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है. इस कार्यक्रम के तहत 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को स्कूल में वापस लाना और नियमित अध्यापन कराना है. 15 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियां होंगी, ताकि बच्चों का नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित किया जा सके. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-on-4th-in-all-projects-against-privatization-of-pension-system-and-dvc/">

धनबाद : पेंशन सिस्टम व डीवीसी के निजीकरण के खिलाफ सभी परियोजनाओं में प्रदर्शन 4 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही