Search

 
 
 

धनबाद : रुला रही गर्मी, 17 जून को 44 डिग्री पहुंच सकता है पारा

 

अधिकतम तापमान 17 दिनों से लगातार 40 के पार, लू के थपेड़ों से परेशानी

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल का अधिकतम तापमान पिछले 17 दिनों से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है. अंतिम बार 30 मई को ज़िले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस बीच भी चार से 10 जून तक लगातार 7 दिनों तक जिले का पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. 11 से 15 जून तक 41-42 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद 16 जून को फिर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान का स्तर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 17 जून को अधिकतम तापमान फिर 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पर पहुंचने के आसार हैं. कोयलांचल में भीषण गर्मी के बीच लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं (लू) लोगों को परेशान कर रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को फिर से सीजन के सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड दोहरायेगा.

19 जून से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है. इसके बाद अधिकतम तापमान में लगातार 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. भारत मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 जून के बाद से झारखंड में मानसून के प्रवेश की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. धनबाद जिले में भी अगले एक से 2 दिन में मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-scientists-find-alternative-to-plastic-it-is-environment-friendly/">धनबाद

: आईआईटी के वैज्ञानिकों ने ढूंढा प्लास्टिक का विकल्प, पर्यावरण के है अनुकूल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही