Search

 
 
 

धनबाद : ECL के वीटी पंप पर लुटेरों का धावा, गार्डों को बंधक बना 2 राइफल व गोली ले भागे

 
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी मोड़ स्थित ईसीएल के वीटी पंप पर शनिवार की रात लुटेरों ने धावा बोल दिया. 25-30 की संख्या में पहुंचे आपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की. दो सुरक्षा कर्मियों सरजू यादव व तूफानी राय की राइफलें व करीब 30 गोलियां भी छीन ली. इसके बाद ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका कॉपर व लोहा निकाल लिया. सर्विस लाइन में लगे केबल भी काट ले गए. रविवार की सुबह करीब 6 बजे ईसीएल की सुरक्षा टीम ने पंप पहुंचकर कमरे में बंद सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकाला. निरसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. ईसीएल के अधिकारी भी वीटी पंप पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि यह पहली घटना है जब अपराधियों ने सुरक्षा कर्मियों के हथियार भी लूट ले गए. ज्ञात हो कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक माह के अंदर मुगमा, सासनबेडिया, मनमन कोलियरी, वीटी पंप समेत अन्य स्थानों पर 20 से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. पुलिस चोरों को पकड़ने में अब तक नाकाम रही है. यह भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-lathi-charge-water-cannon-used-on-bpsc-candidates/">बिहार

: बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही