Search

 
 
 

धनबाद: साउथ बलिहारी कोलियरी में केबल काट ले गए लुटेरे

 

8 घंटे बिजली ठप, लूटपाट रोकने के लिए फिर सीआईएसएफ तैनाती की मांग

Putki : भागाबांध ओ पी क्षेत्र के साउथबलिहारी कोलियरी में लगातार कुछ दिनों से हथियार से लैस अपराधी लूटपाट कर रहे हैं. बुधवार 28 जून की रात को भी अपराधियों के दल ने साउथ बलिहारी कोलियरी के घर सप्लाई के लगभग 25 मीटर बिजली केबल का न्यूट्रल फेस काट लिया व रफूचक्कर हो गए. इस लूट के बाद साउथ बलिहारी के तमाम क्षेत्र में लगभग 8 घंटे बिजली बाधित रही. कड़ी मशक्कत के बाद 25 फीट न्यूट्रल फेस केबल की व्यवस्था की गई. इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई. इंजीनियर अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि यहां जब से सीआईएसएफ को हटाया गया है, तब से चोरों का मंसूबा बढ़ा हुआ है. इसे रोकने के लिए फिर यहां सी आई एस एफ को तैनात किया जाए. अन्यथा आने वाले समय में यहां का लोगों को बिजली-पानी कुछ भी नहीं मिल पाएगा. इस बात की जानकारी उच्च पदाधिकारी को भी दे दी है. परंतु कोई निदान नहीं निकला है.   मजदूरों का कहना है कि रात को जब चोर आता है तो चाबी मांगता है. इनकार करने पर सभी को मारने पीटने की धमकी देता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही