Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रामकनाली के दो पंप हाउस से लुटेरे 25000 रुपये मूल्य के केबल लूट कर फरार

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर कोलियरी के रामकनाली स्थित दो पंप हाउस पर लुटेरे  चार कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग ₹25000 के केबल लूट कर चलते बने. लुटेरों की योजना रामकनाली गांव के समीप समरसेबल पंप हाउस के 315 केवीए के ट्रांसफार्मर का क्वायल लूटने की थी. परंतु ईसीएल एवं निरसा पुलिस के गश्ती दल के पहुंच जाने के कारण उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. गश्ती दल के सुरक्षा कर्मियों ने चारों बंधक कर्मियों को मुक्त कराया. जाते-जाते लुटेरों ने बैजना कोलियरी के ग्रामीणों के विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर से भी क्वायल निकालने का प्रयास किया. परंतु लोगों के हल्ला करने पर लुटेरे भाग खड़े हुए.

हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाया

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे लुटेरों के दल ने रामकनाली स्थित चापापुर कोलियरी के पंप हाउस कर्मियों काशीराम सतनामी, केपी राउत, रोहन मोदी एवं अनिल मरांडी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. चार लुटेरे हथियार के बल पर उन लोगों की निगरानी कर रहे थे. अन्य लुटेरों ने ट्रांसफार्मर से समरसेबल पंप तक जाने वाले केबल को काट लिया. गोपालगंज से चापापुर कोलियरी जाने वाली सड़क के किनारे पंप हाउस से लगभग 6 फीट केबल काटा. फिर ढाई सौ केवीए के टीएसयू ट्रांसफार्मर के ऊपर का ढक्कन खोल कर क्वायल निकालने का प्रयास किया. रामकनाली गांव के समीप पंप हाउस के लगभग 25 फीट केबल भी काट लिये. 315 केवीए के ट्रांसफार्मर का तेल निकाल दिया तथा ढक्कन खोलकर क्वायल निकालने की जुगत भिड़ा रहे थे. तभी खाना खाकर लौट रहे एक कर्मी को पंप हाउस के समीप भीड़ देख कर संदेह हुआ तथा उसने कोलियरी प्रबंधन एवं गश्ती दल को सूचना दे दी. ईसीएल एवं निरसा पुलिस के गश्ती दल के पहुंचने पर अपने को घिरा देख लुटेरे भाग खड़े हुए.

  हरवे-हथियार से लैस थे लुटेरे

कर्मियों ने बताया कि लुटेरे तलवार, लाठी,डंडा, एवं पिस्टल से लैस थे. उन लोगों के हाथ में एक थैला भी था जिसमें बम होने की बात कह कर धमका रहे थे. लुटेरों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी. सभी ने अपने चेहरे को रूमाल एवं गमछे से ढक रखा था. वे लोग आपस में बांग्ला एवं खोरठा में बातचीत कर रहे थे. सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता उमेश चौधरी ने बताया कि लुटेरे 200 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल एवं 10 मीटर केबल लूट कर ले गए. लूटे गए सामान की कीमत लगभग ₹20000 है. यह भी पढ़ें : धनबाद-गोमो">https://lagatar.in/dead-body-found-on-the-track-near-renguni-flyover-in-dhanbad-gomo-railway-line/">धनबाद-गोमो

रेल लाइन में रेंगुनी फ्लाईओवर के पास पटरी पर मिला शव [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dead-body-found-on-the-track-near-renguni-flyover-in-dhanbad-gomo-railway-line/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही