Jharia : झरिया (Jharia) धनबाद में एक बार फिर पुलिस का गैर जिम्मेदाराना रवैया उस समय सामने आया. जब लूट का शिकार एक व्यक्ति रात भर दो थानो में मामला दर्ज कराने के लिए परेशान रहा और सीमा का हवाला देकर दोनों थाने की पुलिस मामले को दर्ज नही कर रही थी. एक पिता बेटी की शादी के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहा था. तभी मोटरसाइकिल परसवार अपराधियों ने झपट्टा मार कर रुपये से भरा बैग छीन लिया. भुक्तभोगी पिता ने मंगलवार 14 फरवरी को सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार को पुलिस के रवैये की जानकारी दी. डीएसपी ने झरिया व जोरापोखर पुलिस को फटकार लगाई. इसी के बाद दोनों थानों की पुलिस हरकत में आई. झरिया थाना में मामला दर्ज हुआ. डीएसपी ने जोरापोखर थाना को सहयोग करने की हिदायत दी. भागा बाजार निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक व उर्दू शायर इम्तियाज अहमद ने कहा कि बेटी की शादी के लिए झरिया एसबीआई बैंक से 13 फरवरी की शाम करीब 4 बजे एक लाख रुपये निकाला था. उसके बाद झरिया बाजार में कुछ सामान की खरीदारी की. फिर झरिया से टेम्पू में सवार होकर अपने आवास आ रहा था. तभी शाम लगभग 7 बजे झरिया थाना अंतर्गत भागा मोड़ के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने झपट्टा मार कर रुपयो से भरा थैला चीन लिया व फरार हो गए. कहा कि 17 फरवरी को उनकी बेटी की शादी है. पूरा मामला भागा मोड़ पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है. हालांकि अंधेरा होने की वजह से अपराधियों का चेहरा स्पष्ट नजर नही आ रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scorpio-returning-from-marriage-enters-tea-shop-7-people-injured/">धनबाद
: शादी से लौट रही स्कॉर्पियो चाय दुकान में घुसी, 7 लोग घायल [wpse_comments_template]
धनबाद: लुटेरों ने छीना रुपयों भरा बैग, मामला दर्ज करने के लिए पुलिस ने घुमाया

Leave a Comment