Search

 
 
 

धनबाद: कतरास के रानी बाजार में दवा व्यवसायी के घर डकैती

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत रानीबाजार मुहल्ले में विगत 30 मई की रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. रानीबाजार निवासी दवा व्यवसायी उमाशंकर सिंह के घर में घुसकर अपराधियों ने डकैती की है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि अपराधियों की संख्या पांच थी. सभी घर में छत के रास्ते दाखिल हुए और घर के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. [caption id="attachment_321367" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/ghayal-daka-300x164.jpeg"

alt="" width="300" height="164" /> डकैतों की मारपीट से घायल गृहस्वामी[/caption]   अपराधियों ने मारपीट भी की. मारपीट में गृहस्वामी घायल हो गए हैं. अपराधी लगभग 43 हजार रुपये नगद के अलावा कई सामान ले कर फरार हो गए. घटना के वक्त भुक्तभोगी उमाशंकर सिंह घर में अकेले थे. सूचना मिलने पर कतरास पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. घायल भुक्तभोगी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वही कतरास पुलिस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-girl-commits-suicide-by-hanging-in-koyriband-jharia/">धनबाद:

झरिया के कोयरीबांध में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही