Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टुंडी में राशन दुकानदार के घर डकैती, लाखों की संपत्ति ले गए

Tundi : पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के बस्तीकुल्ही गांव में सोमवार की रात हथियारों लैस डकैतों ने राशन दुकानदार शुकर मुर्मू के घर पर धावा बोलकर करीब तीन लाख की संपत्ति लूट ली. डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी की है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन नक्सलियों की खौफ से करीब 16 घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. बताया गया कि रात करीब 12.30 बजे छह की संख्या में आए डकैतों ने राशन दुकानदार शुकर मुर्मू के यहां धावा बोल दिया. सभी पिस्तौल से लैस थे. शुकर मुर्मू ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ पहाड़पुर के एक शादी समारोह से लौटे थे. तभी डकैत आ धमके उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर बंधक बना लिया. फिर घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया. डकैत राशन दुकान में रखे लगभग 35 हजार रुपए नकद,  दो सोने की लॉकेट, दो जोड़ी सोने की कानबाली समेत एक किलो चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामग्री लूट ले गए. वे खोरठा, हिंदी, संथाली में बात कर रहे थे. डकैतों के जाने के बाद उनलोगों ने आवाज देकर देकर पड़ोसियों को बुलाया और बंधन मुक्त हुए. खबर पाकर मुखिया सह टुंडी प्रखंड बीस इंद्रलाल बास्की भी पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि सभी डकैत घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले यह भी पढ़ें : पिंड्राजोरा">https://lagatar.in/raiyats-held-two-women-hostage-in-pindrajora-land-dispute-2-news-from-bokaro-including-ii/">पिंड्राजोरा

में जमीन विवाद में रैयतों ने दो महिलाओं को बनाया बंधक II समेत बोकारो की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही