Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा जिला महामंत्री के महुदा स्थित आवास पर डकैती का प्रयास

 
Mahuda : कांड्रा पंचायत के मुखिया सह धनबाद जिला भाजपा के महामंत्री धनेश्वर महतो के महुदा मोड़ स्थित आवास पर मंगलवार की देर रात डैकती का प्रयास हुआ. दर्जनों अपराधियों ने पहुंचकर उनके घर का ताला तोड़ दिया. अपराधियों की आवाज सुनकर भाजपा नेता ने चुपके से फोन पर महुदा पुलिस को सूचना दी. महज 10 मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देख अपराधी भाग खड़े हुए. धनेश्वर महतो ने बताया कि रात में वे जैसे ही वह अपने रूम से बाहर निकले, तो देखा कि एक दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधी हथियार लेकर उनके घर में घुस आए हैं. उन्होंने तुरंत अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी धीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. यह देख अपराधी दीवार फांदकर फरार हो गये. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बुधवार की सुबह सूचना पाकर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, जिप सदस्य आशा देवी  भाजपा नेता के आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सांसद ने एसएसपी से फोन पर बात की और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने को कहा. धनेश्वर महतो ने भी महुदा थाना में लिखित शिकायत की है. यह भी पढ़ें : सांसद">https://lagatar.in/mp-chandraprakash-wrote-a-letter-to-ed-against-the-deputy-secretary-of-road-construction-said-he-has-acquired-immense-wealth/">सांसद

चंद्रप्रकाश ने पथ निर्माण के डिप्टी सेक्रेट्री के खिलाफ ED को लिखा पत्र, कहा – अर्जित की है अकूत संपत्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही