Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद पुलिस ने लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लुटेरों की गिरफ्तारी कतरास थाना क्षेत्र के लेदीडुमरा पुल के पास हुई. पकड़े गए अपराधियों में बोकारो का कुख्यात दानिश भी शामिल, जो लाल वारंटी रहा है. मामले की जानकारी देते हुए धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बरोरा व कतरास थाना क्षेत्र में छिनतई-लूट की घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसके बाद बाघमारा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने कतरास थाना की सीमा पर कोरवा (कोलमुड़ना) में लेडीडुमर पुल के समीप सघन जांच शुरू की. इस दौरान बाइक सवार तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से तीन देसी कट्टा, तीन 315 बोर की जिंदा गोली, बाइक का अतिरिक्त नम्बर प्लेट व चार मोबाइल फोन जब्त किया गया. पकड़े गये अपराधियों में बोकारो मोहम्मद अख्तर उर्फ दानिश, बोकारो के सिवडीह का भोला कुमार दास उर्फ छोटू उर्फ भोरु व रिजवान अंसारी शामिल है. एसपी ने बताया कि कतरास थाना क्षेत्र में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है. तीनों अपराधियों ने कतरास थाना क्षेत्र में लूट की पांच घटनाएं, जोगता थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाएं व ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में लूट की एक घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. इसके साथ ही बोकारो जिले में लूट की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी हे. उनकी निशानदेही पर मोहम्मद अख्तर उर्फ दानिश के घर से लूट की एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए. दानिश के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के 40 मामले दर्ज हैं. छापेमारी में कतरास थाना प्रभारी, तेतुलमारी थाना प्रभारी, ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी समेत जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/pm-modis-meeting-will-be-held-in-the-divisions/">भाजपा

के सभी सांगठनिक प्रमंडलों में होगी पीएम मोदी की सभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही