Putki : पुटकी (Putki) भागाबांध ओ पी क्षेत्र के साउथबलिहारी कोलियरी में लगातार कुछ दिनों से हथियार से लैस दर्जनों अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. विगत बुधवार की रात को अपराधियों ने साउथबलिहारी कोलियरी के 7 पिट वाइंडिंग इंजन घर से कर्मी को हथियार के बल पर बंधक बना कर हजारों रुपए मूल्य के केबल व पार्ट्स लूट लिये. बताते चलें कि इसके पूर्व अपराधियों ने रविवार एवं उसके दूसरे दिन सोमवार की रात को भी कर्मियों को बंधक बना कर लूटपाट मचाई थी. रात्रि प्रहरी गोविंद रजवार ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे अपराधियों ने कर्मियों को हथियार का भय दिखा कर बंधक बना कर साउथ बलिहारी 7 पिट वाइंडिंग इंजन घर से केबल व पार्ट्स लूट कर चलते बने. प्रबंधक एस सी सरकार घटने के सम्बंध में कुछ भी बताने से कतराते रहे. उन्होंने बताया कि स्थानीय भागाबांध पुलिस व सीआईएसएफ ने भी घटनास्थल पर जानकारी ली. दूसरी ओर लगातार इस तरह की घटना के बावजुद सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की अनदेखी से मजदूर भयग्रस्त व अक्रोशित हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: साउथ बलिहारी कोलियरी में कर्मी को बंधक बनाकर केबल व पार्ट्स की लूट
Leave a Comment