Search

 
 
 

धनबाद : रामकनाली कोलियरी में कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों के केबुल की लूट

 

क्षेत्र में बिजली-पानी ठप, प्रबंधन ने थाने में शिकायत भी नहीं की

Katras: बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की रामकनाली कोलियरी के तीन नंबर सिम में गुरुवार 20 जुलाई की देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बना लिया. कर्मचारियों ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें डराया-धमकाया और लगभग दो लाख रुपये मूल्य के केबुल लूट लिये. है. केबुल लूट के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. बिजली के अभाव में पेयजलापूर्ति की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है. समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन की ओर से स्थानीय थाने में कोई शिकायत भी नहीं की गई है. इधर कोलियरी में कार्यरत कर्मियों में भय का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. कर्मियों ने प्रबंधन से कोलियरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही