Search

 
 
 

धनबाद : रामकनाली फिल्टर प्लांट में हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) बीसीसीएल रामकनाली फिल्टर प्लांट में रविवार 12 जून की देर रात ढाई से 3 बजे के बीच अपराधियों ने लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए. पुलिस का दावा है कि उसकी सक्रियता से लूट की बड़ी घटना टल गई. रामकनाली फिल्टर प्लांट में रविवार देर रात दर्जनों अपराधी हथियार से लैस होकर आए और सेंध लगा कर अंदर घुस गए. अपराधियों ने वहां कार्यरत तीन कर्मी रामप्रसाद मंडल, चीना बाउरी और शंकर महतो को हथियार का भय दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया और 350 फीट केबल लूट कर भाग निकले. लूटे गए केबल की कीमत 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है. अपराधियों के भागने के बाद बंधक कर्मी किसी तरह मुक्त होकर निकले और बीसीसीएल प्रबंधन को लूट की जानकारी दी. [caption id="attachment_330955" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ramkanali-300x162.jpeg"

alt="" width="300" height="162" /> रामकनाली ओपी[/caption] जानकारी मिलने पर रामकनाली ओपी पुलिस और  बीसीसीएल प्रबंधन के स्थानीय अधिकारी पहुंचे. बीसीसीएल अधिकारी अक्षय लाल राम ने कहा कि अपराधी 350 फीट केबल लूट कर भाग गए. केबल की अनुमानित कीमत उन्होंने 1.30 लाख रुपये बताई है. लूट के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है. रामकनाली ओपी प्रभारी वीके चेतन ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से बड़ी लूट की घटना विफल हो गई है. रात्रि गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-crores-will-be-spent-on-the-75th-foundation-day-celebrations-of-dvc/">धनबाद

: डीवीसी के 75वें स्थापना दिवस समारोह पर खर्च होंगे 2 करोड़ [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही