Katras : कतरास थाना क्षेत्र के लेडीडूमर पुल के पास बुधवार की दोपहर अपराधियों ने व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता से 80 हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गए. बाइक से आए अपराधियों ने व्यवसायी के साथ मारपीट भी की. वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता कतरास के तिलाटाड पावर हाउस के पास रहते हैं. वह बिस्किट, मिक्सचर, नमकीन के थोक विक्रेता हैं. वह मालवाहक (छोटा हाथी) वाहन से बाघमारा व बरोरा की दुकानों में मिक्सचर-बिस्किट की सप्लाई कर कतरास लौट रहे थे. तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लेडीडुमर पुल के पास ओवरटेक का उनकी गाड़ी रोक दी और पिस्टल भिड़ाकर उनके पास से रुपये लूट लिये. विरोध करने पर उनलोगों ने गाड़ी चालक व व्यवसायी के साथ मारपीट भी की. पिस्टल की बट से व्यवसायी के सिर पर वाहर लहूलुहान कर दिया. उनके सिर में गंभीर चोट है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी कतरास की ओर भाग निकले. घायल व्यवसायी ने बताया कि उसने अपराधियों का चेहरा नहीं पहचान पाया. सभी अपना मुंह ढके हुए थे. घायल व्यवसायी का इलाज कतरास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके के व्यवसायी दहशत में हैं. सूचना मिलने पर कतरास व बरोरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन की. व्यवसायी से पूछताछ के बाद पुलिस लुटेरों की धर-पकड़ में जुट गई है. सड़कों पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है. यह भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinets-decision-12-new-smart-cities-and-10-lakh-new-jobs/">मोदी
कैबिनेट का फैसला…12 नयी स्मार्ट सिटी और 10 लाख नयी नौकरियां… [wpse_comments_template]
धनबाद : कतरास में व्यवसायी से दिनदहाड़े 80 हजार की लूट
Leave a Comment