Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरा छड़, एक मजदूर घायल

Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र रामाकुंडा में आईबीएच हाल्ट‌ के समीप बने रहे रेलवे फ्लाईओवर में काम के दौरान लोहे का मोटा छड़ गिरने से एक मजदूर घायल हो गया. हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं. फ्लाईओवर निर्माण के लिए छड़ को खड़ा किया जा रहा था, तभी तेज हवा से खड़ा किया गया छड़ अचानक गिर गया. इस दौरान नीचे  दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए. वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार कराकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि इस हादसे से मजदूरों में काफी डर हो गया है. सूचना मिलते ही तोपचांची प्रखंड के उप प्रमुख हेमलाल महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर के निर्माण में सेफ्टी नियमों का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है. मजदूरों की जान जोखिम में डालकर ठेकेदार काम करवाया रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-there-was-a-lot-of-fun-in-the-holi-meeting-of-durga-soren-sena-colors-flew/">

धनबाद : दुर्गा सोरेन सेना के होली मिलन में खूब हुआ धमाल, उड़े रंग-गुलाल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही