Search

 
 
 

धनबाद: कांड्रा में छड़ लदा ट्रेलर पेड़ से टकराया, कोई हताहत नहीं

 
Sindri : गोशाला ओपी अंतर्गत कांड्रा डीवीसी मोड़ के समीप मंगलवार 27 जून की सुबह साढ़े तीन बजे छड़ लदा ट्रेलर नीम के पेड़ से जा टकराया. टक्कर से ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पेड से टक्कर के बाद चालक ट्रेलर के अंदर ही फंसा रह गया. गोशाला ओपी पुलिस ने केबिन में फंसे ट्रेलर चालक को गैस कटर की मदद से निकाला. पुलिस उसे इलाज के लिए चासनाला सीएचसी ले गई. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि ओड़िशा के बड़बिल से छड़ लदा ट्रेलर (संख्या एन एल 01 ए जी 2214) गुवाहाटी जा रहा था. तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक छोटू यादव केबिन में फंस गया. वह कराह रहा था. स्थानीय लोगों ने तत्काल गोशाला ओपी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ गैस कटर की मदद से चालक छोटू को बाहर निकाला. वह बांका जिले का निवासी है. उसके पिता का नाम किशन यादव है. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रेलर में फंसे  चालक को बाहर निकाला गया. उसका इलाज चासनाला सीएचसी में कराया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही