धनबाद : जेपीएससी परीक्षा में मैथन मोड़ के रोहित आनंद सफल
Maithon : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अभियोजन सेवा परीक्षा में मैथन मोड़ निवासी रोहित आनंद ने सफलता हासिल की है. रोहित आनंद अधिवक्ता कृष्णा पंडित के पुत्र हैं. धनबाद जिला युवा कांग्रेस के महासचिव सन्नी सिंह ने रोहित आनंद की इस सफलता पर 24 अप्रैल को उनके घर जाकर बधाई दी. उन्हें बुके देकर सम्मानित किया. रोहित आनंद ने तालडांगा स्थित स्कूल ऑफ कंपीटिशन से दसवीं और बीएसके कॉलेज मैथन से ग्रेजुएशन किया है. धनबाद ला कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की. सम्मानित किए जाने के मौके पर रवि सिंह, अमित ठाकुर, अंकित शर्मा, राहुल राय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment