Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोल्डन ब्वॉय बने रोहित मित्तल तो गोल्डन गर्ल रिया

Dhanbad : धनबाद के वॉलीबॉल स्टेडियम में 11 जून को जिला वॉलीबॉल संघ व वालीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा आठ दिवसीय 23 वां समर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप संपन्न हो गया. इस कैंप में जिले के स्कूल, कॉलेज व क्लबों के एक सौ बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. कैंप में वॉलीबॉल के नए नियम और जीतने के गुर सिखाए गए. खिलाड़ियों को अटैकिंग करने, सेटिंग करने तथा डिफेंस करने का तरीका बताया गया. समापन समारोह में धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एस एम हाशमी, बीबीएमकेयू के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ एसकेएल दास, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने खिलाड़ियों को समर कैंप का सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक वर्ग में रोहित मित्तल व बालिका वर्ग में रिया कुमारी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. मंच संचालन वॉलीबॉल प्रशिक्षक सूरज प्रकाश लाल ने किया. मौके पर डीएन अचार्य राघव रश्मि, नीरज कुमार, देवी राजा, जितेन कुमार, प्रियंका, राजू, निशा कुमारी, मौसमी दास, दीया दास, खुशबू, अनुपम, प्रिया, अर्चना कुमारी, सनी यादव, नंदन यादव, बीके पांडे आदि खिलाड़ी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही