Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने गुरुवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में प्रीसाइडिंग ऑफिसर को दी जाने वाली ट्रेनिंग का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रीसाइडिंग ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. इसलिए सभी प्रीसाइडिंग ऑफिसरों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा. हर बूथ पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा. प्रीसाइडिंग ऑफिसर प्रशिक्षण के दौरान बताई जाने वाली छोटी-छोटी बातों का गहराई से अध्ययन कर उसका अक्षरशः पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर वेब कास्टिंग की जाएगी. इसकी सतत निगरानी की जाएगी. इसलिए अपने दायित्व का सुचारू रूप से निर्वाहन करें. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, मास्टर ट्रेनर राजकुमार वर्मा, घनश्याम दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे.
धनबाद : मतदान प्रक्रिया में प्रीसाइडिंग ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण- डीसी II समेत 2 चुनाव की 2 खबरें
Last Updated: Apr 18, 2024 12:00 AM (IST)