Search

 
 
 

धनबादः बेलगड़िया टाउनशिप में लगेगा रूफटॉप सोलर प्लांट

डीसी ने योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए बिजली विभाग व जेआरडीए को साइट विजिट कर मौजूदा संरचनाओं का सर्वे करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया. ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके.
 

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर स्थित बेलगड़िया टाउनशिप में रूफटॉप सोलर प्लांट लगेगा. डीसी आदित्य रंजन ने इस मुद्दे पर गुरुवार को जेबीवीएनएल, बीसीसीएल व जेआरडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में विभिन्न इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए एनओसी, बिजली कनेक्शन व बिलिंग प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं व संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर विचार-विमर्श किया गया.


डीसी ने योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए बिजली विभाग व जेआरडीए को साइट विजिट कर मौजूदा संरचनाओं का सर्वे करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया. ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके. बैठक में डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन, जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक एके सिन्हा, विद्युत अधीक्षण अभियंता एस कश्यप, बीसीसीएल के महाप्रबंधक (ई एंड एम) आरआर कर्ण, सीनियर मैनेजर एम भौमिक, झारिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक (माइनिंग) मिथिलेश कुमार, जेआरडीए के एचओडी (ई एंड एम) आलोक डोकानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही