Search

धनबाद: रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी ट्राईसाइकिल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (बिहार-झारखंड) रोटेरियन संजीव ठाकुर सोमवार 20 मार्च को दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति पहुंचे. उन्होंने स्कूल का भ्रमण किया, जहां प्राचार्या अपर्णा दास ने उनका स्वागत किया. उन्हें दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित बुके व गिफ्ट्स हैम्पर प्रदान किये. इस मौके पर संजीव ठाकुर ने जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों के बीच एक ट्राईसाइकिल, 2 जयपुर फुट एवं 2 एलएन-4 हैंड वितरित किए. जीवन ज्योति के सचिव रोटेरियन राजेश परकेरिया और विकास शर्मा ने उन्हें स्कूल के क्रियाकलापों और अन्य कार्यों की जानकारी दी. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. इस मौके पर दीपक अग्रवाल, अंजु गंडोत्रा, कानव दत्त बाली, राजीव गोयल, राजन गंडोत्रा, संदीप नारंग, अनु नारंग, संजीव बेओत्रा एवं जीवन ज्योति परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-heat-rain-and-cold-together-life-disrupted/">धनबाद:

गर्मी, बरसात व ठंड साथ-साथ, जनजीवन अस्त-व्यस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp