Search

 
 
 

धनबाद : बोकारो में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों के मार्ग बदले

 
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 जुलाई तक लिया है ब्लॉक, आद्रा व बरकाकाना होकर चलाई जा रहीं ट्रेनें Gomoh : बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने 25 जुलाई से 28 जुलाई तक ब्लॉक लिया है. इससे रांची-गोमो-धनबाद रूट होकर चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है. ट्रेनों को भाया आद्रा व बरकाकाना मार्ग से चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, वर्द्धमान-हटिया पैसेंजर ट्रेन मंगलवार 25 जुलाई को रद्द कर दिया गया. रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस को भाया बरकाकाना होकर चलाया जा रहा है. नई दिल्ली-रांची झारखंड एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को भाया आद्रा स्टेशन होकर चलाया गया. दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को धनबाद तक चलाकर पुन: वापस दुमका भेजा गया. ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गोमो से रांची जाने वाले यात्री गोमो स्टेशन पर भटकते देखे गए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-god-meets-with-feelings-have-love-towards-every-living-being-rajendra-ji-maharaj/">धनबाद:

 भगवान भाव से मिलते हैं, हर जीव के प्रति रखें प्रेम भाव : राजेंद्र जी महाराज [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही