Search

धनबाद :  रॉयल रूट्स प्ले स्कूल बच्चों को मुफ्त देगा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Mahuda : महुदा का रॉयल रूटस प्ले स्कूल अपने व किसी भी स्कूल के बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग मुफ्त देगा. यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार पाठक ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग सप्ताह में दो दिन देने की व्यवस्था की जा रही है. यह ट्रेनिंग सोमवार से महुदा बाजार स्थित रेलवे मैदान में शाम 5 से 6 बजे तक दे जाएगी. रॉयल रूट्स प्ले स्कूल के मार्शल आर्ट के मास्टर ट्रेनर छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट का अभ्यास कराएंगे. ट्रेनिंग साल के 12 महीने मुफ्त में संचालित होगी.  प्रचार्य ने बताया कि बालक और बालिकाओं दोनों में आत्मरक्षा की कला विकसित करना इस आयोजन का लक्ष्य है. ख़ासकर लड़कियों को इस तरह की कला जरूर सीखनी चाहिए, ताकि विषम परिस्थिति में वो अपनी रक्षा खुद कर सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//