Search

 
 
 

धनबाद : आरपीएफ ने दो नाबालिगों को 3 किलो तांबा के साथ पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) धनबाद के इंस्पेक्टर पंकज कुमार व पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में चासनाला केके गेट के समीप 10 जुलाई रविवार को छापेमारी की गई और दो नाबालिगों को 3 किलो तांबा तार के साथ पकड़ा गया. हालांकि नाबालिग होने के कारण आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि रेल लाइन के निकट सिग्नल के जंफर में तांबे का तार लगा है. तार पिछले कई दिनों से चोरों द्वारा काट लिया जाता था, जिससे रेल लाइन अवरुद्ध हो जाता था. इस कारण माल गाड़ी व धनबाद सिन्दरी गोमो पैसेंजर सहित कई गाड़ियों को सिग्नल नहीं मिल पाने के कारण देर तक खड़ा रहना पड़ता था. रेलवे को काफी नुकसान भी हो रहा था. आरपीएफ व रेल प्रबंधन परेशान था. छापेमारी में पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार, धनबाद रेल इंस्पेक्टर पंकज कुमार, सुभाष चन्द्र सिंह, मनीषा कुमारी, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-fight-against-hurl-will-intensify-if-the-contract-workers-are-not-hired-again-citu/">धनबाद

: ठेका मजदूरों को दोबारा नहीं रखा तो हर्ल के खिलाफ लड़ाई तेज होगी- सीटू [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही