Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/bc-thakur-became-the-president-of-dhanbad-district-kho-kho-union-and-shambhu-mahato-general-secretary/">(Dhanbad)
के बरमसिया में रेलवे ओवरब्रिज के पास 24 अप्रैल की सुबह ट्रेन से कटकर आरपीएफ जवान रंजीत कुमार की मौत हो गई. सुबह में स्थानीय कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पर गिरे पड़े जवान को देखा. उसके दोनों पैर कटे हुए थे और तड़प रहा था. आनन-फानन में घायल जवान को इलाज के लिए मंडल रेल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. असर्फी असस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार बरवाअड्डा के कुर्मीडीह का रहने वाला था. बिहार के गया आरपीएफ पोस्ट में उसकी पोस्टिंग हुई थी. चलती ट्रेन से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. वहीं, गया के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार मानपुर रेलवे में तैनात था. ड्यूटी ऑफ होने के बाद वह किसी ट्रेन से धनबाद में अपने घर कुर्मीडीह जा रहा था. इसी बीच यह हादसा हो गया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-car-collided-with-a-worker-going-on-duty-situation-critical/">धनबाद:
ड्यूटी जा रहे कर्मी को कार ने मारी टक्कर, स्थिति गंभीर [wpse_comments_template]

Leave a Comment