Search

धनबाद : वेल्डिंग दुकान में आरपीएफ का छापा, रेललाइन के 2 टुकड़े जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

Mahuda : महुदा (Mahuda) आरपीएफ की टीम ने डुमरा में हीरक रोड स्थित एक वेल्डिंग दुकान में 28 अप्रैल को छापामारी कर रेल लाइन के दो टुकड़े जब्त किए. टीम ने दुकानदार चंद्रगुप्त प्रसाद को गिरफ्तार कर महुदा आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि चंद्रगुप्त प्रसाद अपनी वेल्डिंग दुकान में रेलवे का चोरी का लोहा खरीदकर कर इस्तेमाल करता है. जब वहां जाकर जांच की गई, तो रेल लाइन के दो टुकड़े बरामद हुए. पुछताछ में दुकानदार ने बताया कि किसी स्क्रैप ठेला वाले से उसने यह लोहा खरीदा था. आरपीएफ ने दुकानदार के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dilapidated-house-collapses-in-topchanchi-two-women-injured/">धनबाद

: तोपचांची में जर्जर मकान गिरा, दो महिलाएं जख्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp