Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों पर हमला करनेवाले अतिक्रमणकारियों को आरपीएफ ने हटाया

 

रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर छाईगद्दा में हुई कार्रवाई

Dhanbad : धनबाद स्टेशन के दक्षिण छोर स्थित छाईगद्दा में साहिबगंज के 50 महिला-पुरुष मजदूरों पर हमला करनेवाले अतिक्रमणकारियों को आरपीएफ के जवानों हटा दिया. मजदूरों पर 13 अप्रैल को हमला हुआ था. आरपीएफ के अनुसार, साहिबगंज के 50 मजदूर लुधियाना जाने के लिए पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन पहुंचे थे. यहां से उन्हें रात में गंगा सतलज एक्सप्रेस से लुधियाना जाना था. धनबाद पहुंचने के बाद सभी मजदूर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर छाईगद्दा के पास पहुंचे और तंबू लगाकर खाना बनाने की तैयारी में जुट गए. वहां रखी ईंट से घेर कर जैसे-तैसे चूल्हा बना रहे थे. छाईगद्दा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया और गाली-गलौज करते हुए मजदूरों के साथ मारपीट की. जिसमें कई मजदूर घायल हो गए. अखबारों में प्रमुखता से खबर छपने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. रेलवे आधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार बुधवार को जवानों के साथ छाईगद्दा पहुंचे और सभी अतिक्रमणकारियों को वहां से खदेड़ दिया. अब छाईगद्दा पूरी तरह से मैदान की तरह दिख रहा है.

64 साल से छाईगद्दा बना है असामाजिक तत्वों का आशियाना

रेलकर्मियों के अनुसार, छाईगद्दा में पिछले 64 साल से असामाजिक तत्वों का आशियाना है, जो स्टेशन व ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते हैं. चोरी, छिनतई, लूटपाट व मारपीट करना इनलोगों का पेशा है. छाईगद्दा भले ही जिला थाना के क्षेत्र में है, लेकिन जमीन रेलवे की है. रेलवे यहां से अक्सर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाती है, लेकिन अतिक्रमणकारी कुछ दिन बाद फिर आकर आशियाना खड़ा कर लेते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/as-soon-as-congress-candidate-from-dhanbad-was-announced-workers-started-protesting/">धनबाद

से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही