Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आरपीएफ ने 15 हजार के सामान के साथ यात्री को लौटाया बैग

Advertisement
Advertisement

स्टेशन के पीएफ नंबर 2 पर छूट गया था सामान

Dhanbad :रेलवे सुरक्षा बल ने धनबाद से पटना तक यात्रा करने वाले यात्री सैयद अजीज का एक ब्लू कलर का पिट्ठू बैग सुपुर्द किया. बताया गया कि धनबाद स्टेशन के पीएफ नंबर 2 स्टेशन पर ही छूट गया था. सूचना के अनुपालन में एएसआई प्रकाश मिंज द्वारा यात्री द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर छानबीन की गई तो धनबाद स्टेशन के पीएफ नंबर 2 पर सोनम तिवारी स्टाल की बगल में एक ब्लू कलर का पिट्ठू बैग मिला. अगल-बगल के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने अपना मालिकाना हक नहीं जताया. एएसआई प्रकाश मिंज ने बैग की फोटोग्राफी  कराई. चेक करने पर उसमें दवा पाई गई. सूचना शिकायतकर्ता सैयद अजीज को दी गई. 23 जुलाई को उस यात्री के मित्र बिट्टू कुमार रावत को सुपुर्द कर दिया गया. बैग एवं उसमें रखे सामान का अनुमानित मूल्य- 15000 रुपये बताया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही