धनबाद : आरपीएफ ने जब्त की देसी शराब, उत्पाद विभाग को सौंपी
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पुराना बाजार फाटक के पास लावारिस अवस्था में आरपीएफ ने देसी शराब जब्त की. सोमवार 3 अप्रैल को दो पेटी प्लास्टिक के बोरे में रेलवे सुरक्षा बल ने शराब जब्त की थी, जिसे मंगलवार को धनबाद लाया गया व उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया. बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹4000/-आंकी गई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को आरपीएफ ने शराब जब्त की थी, जिसे आज उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment