Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्क्रैप लोहा टपाने में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर व गोमो लोको शेड के स्टोर इंचार्ज गिरफ्तार

Topchachi : तोपचांची (Topchachi) गोमो विद्युत लोको शेड से तैतालीस टन स्क्रैप लोहा टपाने के मामले में आरपीएफ ने अपने ही विभाग के सब इंस्पेक्टर रोशन शर्मा व गोमो लोको शेड के स्टोर इंचार्ज लखन लाल को 22 अक्टूबर की देर रात गिरफ्तार कर लिया. हालांकि गोमो की इंस्पेक्टर सिंपी कुमारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. सवाल किया जा रहा है कि उन्हीं की देखरेख में यह खेल हो रहा था, तो उन पर कार्रवाई क्यों नही की गई. बता दें कि प्रभाष कुमार झा नामक व्यक्ति दो ट्रक में गोमो लोको शेड से स्क्रैप का लोहा लेकर तीन दिन पूर्व निकला था. धनबाद में राजगंज के समीप पुलिस ने दोनों ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक पर क्षमता से अधिक लोहा लदा पाया गया. गहराई से जांच करने पर पता चला की जिस सामान का ऑक्शन नहीं हुआ था, उसे भी ट्रक पर लाद दिया गया था. करीब तीस लाख रुपये का लोहा गायब किया जा रहा था. हालांकि आरपीएफ सिर्फ सत्रह लाख की ही गड़बड़ी दिखा रही है. शनिवार की आधी रात के बात कार्रवाई करते हुए गोमो आरपीएफ में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार, जो ट्रक को एस्कॉर्ट करके ले जा रहे थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही लोको शेड के स्टोर इंचार्ज लखन लाल चौधरी को भी पकड़ लिया गया. स्टोर वेरीफायर हरे राम शर्मा फरार है. उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-be-careful-in-deepotsav-fire-department-launched-campaign/">धनबाद

:  दीपोत्सव में रहें सावधान, अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही