Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में टेंपो सवार 2 लोगों के पास से 1.32 लाख रुपए जब्त

 
Jharia : लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. वाहनों की सघन जांच लगातार हो रही है. तिसरा पुलिस ने शनिवार को झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क पर गोलकडीह थाना मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से कुल 132100 रुपए जब्त किए. दोनों टेंपो पर सवार होकर बलियापुर से झरिया की ओर जा रहे थे. पकड़े गए लक्खी चंद्र साव के पास से 70280 रुपए व शिव कुमार गुप्ता के पास से 61820 रुपए बरामद किए गए हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि रुपए को जब्ती सूची बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए झरिया सीओ रामसुमन प्रसाद को सौंप कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही