Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा चेकपोस्ट पर बाइक से 1.90 लाख रुपए जब्त

 
Maithon : पश्चिम बंगाल से लगी सीमा के समीप चिरकुंडा अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर सोमवार की दोपहर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 190500 रुपये जब्त किए हैं.पकड़ा गया बाइक सवार सन्नी वर्णवाल बराकर का रहने वाला है. वह अपनी बाइक ( संख्या JH 10 BA-7408) से चिरकुंडा आ रहा था. तभी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया. पुलिस की पूछताछ में सन्नी वर्णवाल ने बरामद राशि के संबंध में न तो संतोषजनक जवाब दिया, न ही कोई सबूत प्रस्तुत किया. इसके बाद चिरकुंडा पुलिस व एसएसटी टीम ने रुपये जब्त कर चुनाव आयोग की कमेटी को सौंप दिया. ज्ञात हो कि चिरकुंडा चेकपोस्ट पर अब तक विभिन्न वाहनों से करीब 17 लाख रुपये जब्त किए जा चुके हैं. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/polling-personnel-and-voting-materials-through-helidropping-in-5-districts/">झारखंड

विस चुनाव: 5 जिलों में हेलीड्रॉपिंग के द्वारा मतदानकर्मियों व मतदान सामग्रियों को पहुंचाया गया सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही