Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 10 लाख रु. रंगदारी मांगने के मामले में विधायक ढुल्लू महतो रिमांड पर, जेल भेजे गए

Dhanbad : पुलिस की वर्दी फाड़ने, वारंटी को जबरन छुड़ा ले जाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में 9 जनवरी से जेल में बंद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर रंगदारी मामले में भी कार्रवाई हुई है. व्यवसाई से दस लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने ढुल्लू महतो को 19 जनवरी को रिमांड पर लेकर फिर जेल भेज दिया. पुलिस ने रिमांड के लिए 13 जनवरी को कोर्ट में आवेदन दिया था. धनबाद की एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने पुलिस के आवेदन पर प्रोडक्शन वारंट जारी कर जेल प्रशासन को ढुल्लू महतो को कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया था. इस पर अमल करते हुए विधायक को जेल से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया. ज्ञात हो कि ढुल्लू महतो ने वारंटी को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ाकर ले जाने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर 9 जनवरी को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में सरेंडर किया था. लिहाजा, पुलिस ने रंगदारी के मामले में भी उन्हें न्यायिक हिरासत में लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था. इस मामले में मकोली निवासी वरुण कुमार सिंह की शिकायत पर राजगंज थाना में ढुल्लू महतो के अलावा केदार यादव, शंटू महतो, आनंद शर्मा, सुखदेव महतो, रामेश्वर महतो व कमल कुमार पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/beauticians-seminar-in-dhanbad-on-4th-february/">धनबाद

में ब्यूटीशियंस का सेमिनार 4 फरवरी को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही