Search

 
 
 

धनबाद : वाहन जांच में 12.70 लाख रुपए जब्त

 

चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, चेकपोस्टों पर जांच जारी 

Dhanbad : लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिला पुलिस प्रशासन चौकस है. जिले में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान कुल 12 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए. इंटरस्टेट चेकपोस्टों व लोकल जांच के दौरान पुलिस को ये कामयाबी मिली है. बैंक मोड़- झरिया रोड में जांच के दौरान 2 लाख रुपए, धनसार के हावड़ा मोटर के पास से 9 लाख 60 हजार 200 रुपए और चिरकुंडा चेकपोस्ट से एक लाख 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. बरामद रुपयों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर पुलिस राशि जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. हावड़ा मोटर्स के पास जांच में एक कार से 960200 रुपए और बैंक मोड़ से 2 लाख रुपए बरामद किये गए हैं. इसकी जांच- पड़ताल की जा रही है. उधर, झारखंड-बंगाल सीमा स्थित चिरकुंडा (बराकर) चेकपोस्ट पर रविवार की रात वाहन जांच के दौरान एक कार से एसएसटी ने 1.10 लाख रुपये जब्त किए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही