Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर 2 वाहनों से 2.35 लाख रुपए जब्त

Maithon : झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर चिरकुंडा इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर पुलिस की टीम ने 2 अलग-अलग वाहनों से कुल 2.35 लाख रुपये जब्त किया है. जब्त रुपये के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है. बताया गया कि शुक्रवार को चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान चिरकुंडा निवासी बिजेन्द्र गोराई के पास से एक लाख रुपये नकद जब्त किए गए. गोराई बराकर से बाइक पर सवार होकर  चिरकुंडा आ रहे थे. जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया. वहीं गुरुवार की रात मो. अब्दुल कयूम के पास से 1.35 लाख रुपये जब्त किए गए. मो. कयूम भी पश्चिम बंगाल से झारखंड आ रहा था. चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के तहत 50 हजार रुपए से अधिक नकद राशि लेकर चलने पर प्रतिबंध है. जब्त राशि के बारे में छानबीन की जा रही है. यदि पकड़े गए दोनों व्यक्ति राशि के संबंध में सही कागजात प्रस्तुत करते हैं, तो राशि सहित उन्हें छोड़ दिया जाएगा. राशि जब्त करने में चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी पंकज कुमार सिंह व चिरकुंडा पुलिस बल के जवानों की सराहनीय भूमिका रही. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-turned-ranchi-into-karachi/">हेमंत

सरकार ने रांची को कराची बना दियाः डॉ मोहन यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही