Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अवैध पानी कनेक्शन लेने वाले दो होटलों से वसूला 20 हजार रुपए जुर्माना

Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने शहर के सीटी सेंटर से बस डिपो तक अवैध वाटर कनेक्शन लेनेवालों के खिलाफ 8 मई को अभियान चलाया. निगम की टीम ने चंपारण मीट हाउस और होटल क्वालिटी में जांच के दौरान अवैध वाटर कनेक्शन पकड़ा. कनेक्शन काटने के साथ ही दोनों होटलों से 20 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया. टीम का नेतृत्व कर रहे निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने बताया कि अवैध वाटर कनेक्शन के साथ नालियों का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भी करवाई की गई. जिन दो होटलों से जुर्माना वसूला गया है, उन्हें पहले वैध कनेक्शन के कागजात के साथ निगम में बुलाया गया था, लेकिन संचालक उपस्थित नहीं हुए. इसे देखते हुए यह करवाई की गई है. कावेरी स्वीट सहित कई अन्य दुकानों की भी जांच की गई. सभी को पूरे कागजात के साथ तीन दिन के अंदर निगम में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. जिन लोगों ने नाली का अतिक्रमण किया है उन्हें स्वयं अवैध निर्माण हटाने को कहा गया है. नियम का पालन नहीं करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. टीम में सहायक नगर आयुक्त कंचन भदौलिया, सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सहित सुरक्षा कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bbmkus-instruction-ug-students-to-open-account-in-abc-by-25th/">धनबाद

: बीबीएमकेयू का निर्देश- 25 तक एबीसी में खाता खोलवाएं यूजी के स्टूडेंट्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही