Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा चेकपोस्ट पर इनोवा कार से 3 लाख रुपए जब्त

 
Maithon : झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर चिरकुंडा स्थित इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर शनिवार को पुलिस व एसएसटी की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक इनोवा कार से तीन लाख रुपये जब्त किए हैं. जब्त रुपयों की छानबीन की जा रही है. बताया गया कि पश्चिम बंगाल के नितुरिया निवासी रंजन माजी इनोवा कार से झारखंड आ रहे थे. चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में इनोवा कार से नकद 3 लाख रुपए बरामद किए गए. चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर एसएसटी व चिरकुंडा थाने की पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. रंजन माजी की इनोवा कार जैसे ही चेकपोस्ट पर पहुंची टीम ने उसे रोककर तलाशी लेनी शुरू की. कार में रुपयों से भरा बैग मिला, जिसे जब्त कर लिया गया. रंजन माजी पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं. वह बरामद रुपयों से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. जब्त राशि को चुनाव आयोग द्वारा गठित कमेटी को सौंपने की तैयारी की जा रही थी. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/modi-has-special-attachment-to-jharkhand/">पीएम

मोदी का है झारखंड से विशेष लगावः जेपी नड्डा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही